तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने 10वीं व 12वीं की छात्राओं को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान के द्वारा शनिवार को ग्राम गिरधरपुर सुनारसी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
31 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रभारी सुधा, गीता, पूजा चौहान और स्टार प्रचारक तन्वी चौहान ने की। बेटियों के इस सम्मान समारोह में मुनीश, बबिता, नीतू, संगीता, हेमलता, वंदना, प्रदीप, रेखा, अनिता, कांति, कुंता, मनोज बाला, सविता भाटी, पूजा चौहान, सुबे सिंह, निमेष, मास्टर बालचंद नागर, पिंटू, विकास, अतुल आदि का सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*