भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता हैः सीएम योगी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम योगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि “राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम…”।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सदस्यता अभियान के तहत टोल फ्री नंबर डायल कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। योगी ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रुभता के लिए खतरा बन रही थी। कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*