‘संकल्प’ ने आईईएस में 44वीं रैंक हासिल कर पूरा किया संकल्प

गाजियाबाद: राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव निवासी संकल्प अग्रवाल ने अपने पहले ही प्रयास में आईईएस में 44 वीं रैंक हासिल कर कॉलोनी के नाम रोशन किया है। संकल्प के पिता देवेंद्र अग्रवाल भाजपा नेता हैं। उनकी इस सफलता से जहां पूरे परिवार में खुशी का माहौल है वहीं एन्क्लेव वासियों में भी संकल्प की सफलता की खुशी साफ देखने को मिल रही है। बुधवार को गुलमोहर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने संकल्प के घर जाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हेलो संकल्प अग्रवाल ने डीपीएसजी से अपनी प्राइमरी शिक्षा ग्रहण करने के बाद एनएनआईटी जयपुर राजस्थान से बीटेक पास करने के बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहे हैं इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत मनवीर चौधरी ने कहा कि संकल्प ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर सभी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं आरडब्ल्यूए के सचिव जीसी गर्ग ने भी संकल्प को सफलता की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर देवेंद्र अग्रवाल बी दयाल अग्रवाल अमित सिंगल विनम्र जैन सुरेंद्र राजपूत सुनीता भाटिया गौरव बंसल पूनम जैन एके जैन राजीव भाटिया मनवीर चौधरी एमएन भार्गव आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*