जितेन्द्र बच्चन दिल्ली क्राइम रिपोटर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी के सदस्य बने

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्‍ली क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन की सर्वसम्‍मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ललित वत्‍स को संरक्षक एवं सलाहकार, जोगेन्‍द्र सोलंकी को अध्यक्ष, राजीव निशाना महासचिव एवं जितेन्द्र बच्चन को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अतुल भाटिया, आनंद तिवारी, जितेन्‍द्र शर्मा, विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश वत्‍स, सचिव अनुज मिश्रा, अरविन्द ओझा, शंकर आन्नद, संजीव यादव, संयुक्त सचिव पुरूषोत्‍तम वर्मा, राकेश रावत, संगठन सचिव सुनील वर्मा, सह सचिव पुनित शर्मा और कार्यकारिणी के 11 सदस्‍य बनाए गए हैं। जिनमें अमलेश राजू, कृष्ण कुनाल सिंह, शिवेन्‍द्र, मनोज टंडन, गाजियाबाद से डॉ जितेन्‍द्र बच्‍चन, शक्ति सिंह, नोएडा से दिनेश शर्मा, ग्रेटर नोएडा से रविन्द्र जयंत, गुरुग्राम से दीपक शर्मा के अलावा प्रेस सचिव रविन्द्र कुमार को स्थान दिया गया है।
नयी कार्यकारिणी की बैठक में विभ्न्नि टीवी चैनलों, समाचार पत्रों और मीडिया संस्‍थानों से जुड़े क्राइम रिपोर्टस के साथ-साथ क्राइम बीट पर काम करने वाले कुछ वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल रहे। क्राइम रिपोटिंग के दौरान अपराध संवाददताओं को आने वाली विभिन्‍न तरह की समस्‍याओं को लेकर विस्‍तृत चर्चा की गई। क्राइम रिपोर्टस की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ समाचार संकलन से जुड़ी समस्याओं के लिए दिल्‍ली पुलिस के साथ सीबीआई, ईडी और सभी अद्धसैनिक बलों के आधिकारिेक प्रतिनिधियों से बातचीत करने व पुलिस एवं क्राइम रिपोर्टस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए भी कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष जोगेंद्र सोलंकी ने कहा है कि करीब 30 साल पुरानी संस्था दिल्‍ली क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन को कुछ पुराने और नई पीढ़ी के नवजवान क्राइम रिपोर्टर्स ने पुनः सक्रिय करने का संकल्प लिया है। महासचिव राजीव निशाना ने उम्मीद जताई है कि अब संस्था में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी क्राइम रिपोर्टर को जोड़कर इसकी गरिमा के अनुरूप काम होगा। एसोसिएशन के संरक्षक ललित वत्स ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्‍ली क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के स्वरूप को और विकसित किया जाएगा और इसमें क्राइम रिपोर्टर्स से जुड़ी समस्याओं के निदान के साथ उनके हितों से जुड़े अहम फैसले भी लिए जाएंगे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*