राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
देहरादून। कायस्थ एकता और अखंडता के आह्वान पर तीन दिवसीय संगत पंगत समारोह का समापन हो गया। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। सर्वप्रथम संगत पंगत के प्रणेता, पूर्व सांसद, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ डॉक्टर आरके सिन्हा का 73वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया मनाया गया। सिन्हा ने इस अवसर पर कायस्थों से एकजुट रहकर एक-दूसरे की मदद करने का आह्वान किया।
दूसरे दिन संगत पंगत के वार्षिक अधिवेशन में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव और उनकी टीम ने डॉक्टर आरके सिन्हा को चांदी का मुकुट पहना कर उनका स्वागत किया और गदा भेंट की। स्वामी चक्रपाणि का भी मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। आरके सिन्हा ने इस अवसर पर कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट प्रयागराज को सवा करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की, जिसके लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा ने उन्हें धन्यवाद दिया है। शाम को कवि सम्मेलन में डॉक्टर विष्णु सक्सेना, बुद्धिनाथ मिश्र तथा आमंत्रित अन्य कवियों ने सभी दर्शकों एवं श्रोताओं को अपने काव्यपाठ से मंत्रमुग्ध कर दिया।
रोहतक हरियाणा के डॉ. हर्ष कुलश्रेष्ठ के अनुसार, तीसरे दिन संगत पंगत की राष्ट्रीय टीम का गठन कर हिंदी भाषी प्रदेशों में कायस्थ एकता रथ यात्रा निकालने की घोषणा की गई। यात्रा का नेतृत्व मयंक श्रीवास्तव करेंगे। द्वितीय कायस्थ महासमागम 14-15 दिसंबर को कानपुर में होना निश्चित हुआ है। आयोजित सभा को आचार्य स्वामी चक्रपाणि महाराज, संगत पंगत की संयोजक श्रीमती रत्ना सिन्हा, डॉक्टर आलोक, इंजिनियर मयंक श्रीवास्तव, डॉ अतुल वर्मा, अरविंद सिन्हा, मनोज सक्सेना, मनोज लाल, डॉ आरएस श्रीवास्तव, बच्चा भैया, डॉ सुशील सिन्हा और मनोज श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
कायस्थ शिरोमणि डॉक्टर आरके सिन्हा ने कायस्थ बंधुओं को आपसी प्रतिस्पर्धा के बजाय एकजुट होने और एक दूसरे की मदद करने के लिए तत्पर रहने का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन एवम पर्यावरण मंत्री डा. अरुण सक्सेना, शशांक श्रीवास्तव, विवेक, प्रदीप सिन्हा, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, महामंडलेश्वर सच्चिदानंद पशुपति, अशोक श्रीवास्तव, विकल कुलश्रेष्ठ, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, अभय सिन्हा, सुनील सक्सेना, कुलदीप बरतरिया, कुलदीप माथुर, अरविंद सक्सेना, सूरज नारायण श्रीवास्तव, अरुण माथुर, महेंद्र माथुर, गिरधर स्वरूप माथुर, श्री नारायण स्वरूप माथुर, नीरज कुलश्रेष्ठ, गौरी शंकर भटनागर, देवेंद्र माथुर, एडवोकेट प्रशांत जौहरी, गोपाल जौहरी, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, राजेश निगम आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply