राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SKFI) ने राहुल विहार निवासी समाजसेवी मनोज कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार, 2 अक्टूबर को सेक्टर 11 प्रताप विहार स्थित सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल के भव्य सभागर में एसकेएफआई द्वारा आयोजित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह के अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ जितेन्द्र बच्चन ने मनोज श्रीवास्तव को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि वे शीघ्र ही गाजियाबाद टीम का गठन कर मुख्यालय को अन्य पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम में एसकेएफआई के राष्ट्रीय संरक्षक श्री अतुल कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नीलम, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव श्री सुधांशु श्रीवास्तव, दिल्ली प्रदेश के सचिव श्री धर्मेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के सचिव श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री खीर मोहन अदाबर, वरिष्ठ सदस्य श्री चन्द्रभान पचौरी, डॉ श्याम सिंह, श्री शरद चन्द्र लाल, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार कर्ण, विजय प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री व देश रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती मनाई गई। सभी उपस्थित लोगों ने देशभक्ति पूर्ण गीतों, कविताओं व विचारों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को याद किया। एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने शास्त्री को देश के प्रति निस्वार्थ समर्पण वाला सच्चा गांधीवादी बताते हुए एक मजबूत व आत्मनिर्भर भारत के लिए दिग्गज नेता के दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपनी प्रासंगिकता को बनाए रखेंगे। उनका पूरा जीवन सिर्फ लोगों के लिए ही रहा है। ये दोनों विभूतियां हमें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

मनोज श्रीवास्तव ने अपनी नियुक्ति को लेकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शीघ्र ही गाजियाबाद टीम का गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूचना दी जाएगी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा, ‘‘गुदड़ी के लाल ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया… महात्मा गांधी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया। यह दोनों विभूतियां हमें सच्चे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं और हम सभी आज संकल्प करते हैं कि इनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक दायित्व के प्रति तन मन धन से समर्पित रहूंगा।’’
एसकेएफआई के नोएडा महानगर अध्यक्ष खीर बहादुर अदाबार, वरिष्ठ सदस्य चंद्रभान सिंह पचौरी और युवा प्रकोष्ठ के महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव ने मनोज श्रीवास्तव को बधाई दी है। साथ ही फूल-मालाओं से मनोज श्रीवास्तव का स्वागत-सत्कार किया। कई समाजसेवियों, पत्रकारों और कायस्थ संगठनों ने भी मनोज श्रीवास्तव को बधाई दी है।


Leave a Reply