अमेठी हत्या कांड का मिला सुराग, आशिकी में की 5 लोगों की हत्या?

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
अमेठी। जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक सरकारी स्कूल के दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या से अमेठी दहल उठा। उससे ज्यादा अब जो इस मामले का खुलासा होने वाला है, वह और चौंकाने वाला है। पता चल रहा है कि एकतरफा प्यार में पागल चंदन नामक एक युवक ने इस जघन्य कांड को अंजाम दिया। उसके WhatsApp स्टेटस पर लिखा था- “पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा।”

पुलिस मामले की जांच कर रही है और चंदन को भी तलाश रही है। लोग बता रहे हैं कि पिस्टल लेकर अकेले चंदन ही बुधवार 3 अक्टूबर की रात बुलेट से पहुंचा था और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अमेठी अनूप कुमार सिंह ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि सुनील (35) सरकारी शिक्षक थे, जो अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे। इस वारदात में सुनील की पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की दूसरी बेटी की भी मौत हो चुकी है। यह कैसा इश्क है जो खून का प्यासा था?
सुनील मूलत: रायबरेली के निवासी थे और पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। उनकी पत्नी पूनम भारती से आरोपी चंदन वर्मा का कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि चंदन ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। कुछ लोग दबी जुबान यह भी कह रहे हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था, इसीलिए संभवत: उसने 5 लोगों की हत्या की बात स्टेटस पर लिखी थी। फिलहाल, चंदन की तलाश में रायबरेली और अमेठी पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*