खुर्जा में श्री राम लीला मंचन का सुरेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देर रात श्री राम लीला मैदान में चल रही स्टेज लीला का शुभारंभ सुरेंद्र शर्मा पूर्व नगरपालिका चेयरमैन के द्वारा फीता काटकर किया गया। दीप प्रज्जवलन के साथ ईश वंदना स्टेज लीला मथुरा से पधारी सर्वेश्वर रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गयी। आकाश वाणी, महर्षि नारद संवाद तथा श्री राम जन्म और मुनि विस्वामित्र के आगमन का आंनद उपस्थित राम भक्तों ने लिया।
इस अवसर पर पुनीत साहनी प्रधान, सचित गोविल महामंत्री, सचिन बंसल, अश्वनी खट्टर, राकेश सिंघल भत्ता वाले, महेश भार्गव, विकास वर्मा, चंद्र प्रकाश तायल मीडिया इंचार्ज, विनीत आर्य, अशोक टिम्मी, शुभम गुप्ता, ललित वर्मा, महेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*