संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में मातारानी के अलौकिक दर्शन के लिए भक्तजनों की खूब भीड़ रही। लोग अनुशासनबद्ध रहकर कतार में मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। कमेटी के सदस्य व्यवस्था में लगे रहे। साथ ही मातारानी के दर्शन कर उन्हें फल-फूल, मिष्ठान, चुनरी आदि अर्पण किया।
रविवार का दिन होने के कारण प्रातःकाल से ही मंदिर में भक्त उमड़ने लगे थे। शाम होते-होते तो भीड़ और बढ़ गई। मंदिर कमेटी के सदस्य अनिल महाराजा ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में मातारानी की छाया मूर्ति विराजमान है, जिसका श्रृंगार प्रतिदिन किया जाता है। मां के शयन हेतु पलंग बिस्तर आदि सब व्यवस्थित है। निरंतर अखण्ड ज्योत प्रज्वलित रहती है। नवरात्रियों में यहीं से माता रानी के भक्तों को ज्योत दी जाती है। साथ ही एक मुख्य पूजा कक्ष है, जिसमें मंदिर के पुजारी पूजा-पाठ में लगे रहते हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर व्यवस्था में प्रधान संजय वर्मा आजीवन, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट, निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट, विनोद कुमार गर्ग, रविन्द्र कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश दादू, अनिल अग्रवाल, राजीव बंसल, राजेश गोयनका, लितेश्वर शर्मा, राकेश बंसल, संजय गुप्ता, रोहित सिंघल एडवोकेट, श्याम नारायण गर्ग, प्रियदर्शन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply