महादान : दशहरा पर बोरीवली में जरूरतमंदों को किया अन्न दान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बोरीवली। दशहरा के पावन अवसर पर जेम्स बिजनेस नेटवर्क तथा रोटरी क्लब ऑफ बोरीवली द्वारा अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत अन्नदान-महादान का आयोजन किया गया। इस बीच गुजरात के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों को सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित कर आयोजक वीरेश भाई वोरा, हेमंत भाई आशर तथा अश्विन भाई गाला ने सबके चेहरों पर मुस्कान लाते हुए बेपनाह दुआएं बटोरी।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पूज्य भूपेंद्र भाई पंड्या ने किया। पंड्या ने भी स्वयं अपने हाथों अन्नदान करते हुए आयोजकों का हौंसला बढ़ाया और जरूरतमंद नागरिकों को अन्न के साथ-साथ अपना आशीर्वाद भी दिया।
आयोजन में वीरेश वोरा, अश्विन गाला तथा हेमंत आशर के साथ रोटरी क्लब ऑफ बोरीवली के प्रेसिडेंट हरीश चंदाराणा, मुकेश भाई कारिया तथा जयनिशा संपत सहित अनेक उत्साही नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाया।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*