दुर्गा पूजा पर संगीतमय रामायण का भव्य मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित मां दुर्गा पार्क में ‘डांसशाला’ और ‘छंदम कला केंद्र’ के कलाकारों द्वारा म्यूजिकल रामायण का भव्य मंचन किया गया। दुर्गा पूजा के अवसर पर करीब 45 मिनट की इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक वैभव का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम प्रस्तुति की डायरेक्टर रीना दास व कोरियाग्राफर प्रियंका व विक्की के नेतृत्व में रामायण के प्रसंगों को संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से जीवंत करते हुए कलाकारों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण समेत तमाम किरदारों को अत्यंत सजीव ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित दर्शकों को रामायण के हर दृश्य का गहन अनुभव हुआ।
कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि पारंपरिक धार्मिक कथानक को आधुनिक संगीत और नृत्य शैलियों के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे हर आयु वर्ग के दर्शक जुड़ाव महसूस कर सके। कलाकारों की उम्दा नृत्य कला, भावप्रद अभिनय और संगीतमय संवादों ने इस मंचन को और भी प्रभावी बना दिया। रामलीला में जिन कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई, उनमें ‘डांसशाला’ के विक्की, प्रियंका, तिथि, प्रखर, आरव, डीनल, आयुष्मान, अनविका, गौरी, सानवी, गरिमा, खुश, जसकीरत, काव्य, प्रनवी, अनंत, सक्षम, रिदान, वीरा, कार्तिक, मानविक, लविष्का, प्रशांत, श्रेष्ठा, निर्वी और तृषा व ‘छंदम कला केंद्र’ के कलाकारों में शानवी, काव्या, दिव्यांशी, अन्वी, रौशाली, वानी, स्तुति, क्विंसी, इशिता, साक्षी, श्रुति, रिया, पल्लवी, पायल, सत्यप्रकाश, रीनादास, स्वेता, मिथिलेश, रजनी, मोनी, हनी, शावली, अनुभूति, कनिका, अवयुक व सृषा शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*