अखिल भारतीय अमन कमेटी ने किया भंडारा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजयदशमी के अवसर पर अखिल भारतीय अमन कमेटी द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय इंद्रापुरी लोनी में मां दुर्गा के नाम पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। भंडारा से पहले क्षेत्र की कन्याओं को प्रसाद का भोग खिलाया और उनके पैर छू कर पदाधिकारियों ने आशीर्वाद लिए। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सतपाल गुर्जर बीजेपी जिलाध्यक्ष गाजियाबाद और हिमांशु शर्मा बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
पार्टी अध्यक्ष सक्सेना ने समस्त पदाधिकारियों को माता का पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सर्वेश पंडित, संजीव शर्मा, सतेंद्र बंसल सभासद, मोहित शर्मा, मनीष गुप्ता, राम निवास, ओम प्रकाश कन्नौजिया, ललित कुमार शर्मा, दिपांशु राय, राजेंद्र सक्सेना, जगदीश रावत, अनिल तेवतिया, मनीष माथुर, प्रदीप सक्सेना, अमित त्यागी, वेद प्रकाश, मामचंद आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*