‘प्रयास फाउंडेशन’ के दिव्यांग बच्चों ने लगाया दीपावली मेला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर 11 स्थित दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही संस्था ‘प्रयास फाउंडेशन’ द्वारा धनतेरस के अवसर पर दीपावली मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार व भारत गौरव जितेन्द्र बच्चन, भाजपा पार्षद संतोष राणा और युवा समाजसेवी भारत शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी देखकर विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र बच्चन ने उनके हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि ये बच्चे दिव्यांग हैं और इन्हें निखारने का कार्य संस्था की अध्यक्ष नेहा पुंडीर बाखूबी कर रही हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष राणा और रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद शिखर के अध्यक्ष गुलशन भांबरी ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ हुनर भी सीख रहे हैं। मोमबत्ती बनाकर लोगों के घरों में उजियारा फैला रहे हैं। गुलशन भांबरी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ता है।

‘प्रयास फाउंडेशन’ की अध्यक्ष नेहा पुंडीर ने बताया कि संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को बोकेशनल ट्रेनिंग दी जाती है। दीपावली के लिए इन बच्चों ने अपने हाथों से दीये, मोमबत्ती, रुई बाती, फूल-माला, गिफ्ट पैक, मिठाई के डिब्बे और कलात्मक सामग्री तैयार किए हैं। इन्हीं सामग्रियों की मेले में आज की प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों द्वारा बनाई गई कलात्मक सामग्री से दीपावली पर लोगों के घर खुशियां आएंगी। मेले में आए सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के साथ-साथ ‘प्रयास फाउंडेशन’ के स्टाफ को भी सराहा है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*