राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाज़ियाबाद। वरदान सेवा संस्थान के वरदान नेत्र चिकित्सालय में जर्मनी की वीका इंडिया कंपनी ने 45 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम दान किया है। इसका उद्घाटन भी वीका इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गौरव बावा और वीका इंडिया के परिचालन प्रमुख उमंग गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आंखों की देखभाल में अग्रणी सेवा संस्थान वरदान के अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह सिरोही, सचिव विजय शंकर, सहसचिव विपुल कुमार, अशोक कुमार सिंघल और प्रियम उपस्थित रहे।
वीका इंडिया के अनुसार, इस सोलर पैनल से अस्पताल को एक स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत प्रदान करने में मदद मिलेगी। साथ ही संचालन लागत को कम करने और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को घटाना भी आसान होगा। इससे सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और भी आसानी से सुलभ होंगी। यह पहल न केवल अस्पताल की ऊर्जा दक्षता को बढ़ाती है, बल्कि हमारे इस विश्वास को भी उजागर करती है कि गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा तक पहुँचना अत्यंत महत्वपूर्ण है। वरदान सेवा संस्थान के सचिव विजय शंकर ने सभी का आभार जताया है।


Leave a Reply