हरदोई में भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से की पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। गौरव जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में रामनगर नीर रोड बाबा रामदास आश्रम स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की पंडित हरिओम ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। प्रसाद में लोगों को कलम, फल और मिठाई का वितरण किया गया। संस्था के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त को कागज, कलम, और दवात चढ़ाने से उनकी कृपा और बरसती है।
जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान राम के अयोध्या आगमन पर श्री चित्रगुप्त को निमंत्रण नहीं दिया गया। इससे वह नाराज हो गए और उन्होंने कलम रखकर लेखा-जोखा बंद कर दिया। यमलोक में समस्या उत्पन्न हो गई। तब उन्हें तुरंत आमंत्रित किया गया। अर्थात द्वितीया से श्री चित्रगुप्त ने पुन: लेखा-जोखा करना शुरू किया, तभी से यम द्वितीया को कलम-दवात का पूजन किया जाता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंजलता श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, शशिबाला श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव, धीरज खरे, विनय श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, स्वस्तिक श्रीवास्तव, श्याम, सात्विक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*