छपरौला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान चित्रगुप्त जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। चित्रगुप्त मंदिर कन्हैया कुंज छपरौला में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) द्वारा भगवान चित्रगुप्त की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सामूहिक रूप से कायस्थ समाज ने कलम–दवात की पूजा की। उसके बाद छोटे बच्चों को कापी, पेंसिल और पेन का वितरण किया गया। साथ ही बुजुर्गों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
रविवार, 3 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव और महिला विंग की अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती कर लोक कल्याण की कामना की और प्रसाद बांटा। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष रीतेश कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री संजय लाल श्रीवास्तव, महिला विंग की सचिव रीना कुलश्रेष्ठ, अंकित कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, अनय श्रीवास्तव, अन्वी श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गुडलेश श्रीवास्तव, अनिकेत शाह (अध्यक्ष बजरंग दल विहार), नवीन कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मास्टर महेश पटेल, शम्भु कुमार श्रीवास्तव, स्पर्श श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव (डीके डायग्नोस्टिक सेंटर राकेश मार्ग), विश्वजीत कुमार शर्मा परिवार, चौधरी जयबीर सिंह परिवार, मोहन लाल परिवार, मंजू सिंह, मोंटी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*