राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पूर्वांचल छठ पूजा विकास समिति सिद्धार्थ विहार के तत्वावधान में ब्रह्मपुत्र एनक्लेव सिद्धार्थ विहार सेक्टर 10 में छठ मईया महापर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। व्रतधारी महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति की ममता सिंह और सीमा सिंह ने बताया कि सूर्य देव की पूजा-अर्चना के साथ-साथ छठ मईया से करवध्य प्रार्थना कर सभी के परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेश सिंह, बच्चा प्रसाद, दलीप, आशु प्रसाद, साहिल सिंह, राज किशोर, अश्वत्थामा, सीमा सिंह, ममता देवी, सीमा देवी, अंजना राय, अर्चना यादव, दिविशा पटेल, सुनील, विनय जैसवाल, संजय यादव, दीपक यादव, बृजकिशोर, राजू प्रसाद, आशा देवी, धीरज यादव, नीरज, रविंद्र चौधरी, प्रशांत गुर्जर, सुरेंदर, मुकेश गुप्ता, सत्यानंद, मुकेश झा, विश्वनाथ, नवीन, हेमन्त आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply