सूर्य देव को अर्ध्य देकर श्रद्धालुओं ने मांगी परिवार के लिए सुख-समृद्धि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। इरोज संपूर्ण सोसायटी में छठ पर्व का भव्य आयोजन किया गया। यहां के निवासियों ने खरना के बाद गुरुवार को पूरे दिन निर्जल व्रत रखा और शाम को देवस्थानम मंदिर के प्रांगण में बने कुंड में स्नान कर छठ मईया और सूर्य भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ मैया का पूजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गुनगुनाए। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य देकर 36 घंटे से रखे गए व्रत को खोलकर विधि-विधान से समापन किया।
इरोज संपूर्ण सोसायटी में छठ पर्व आयोजन को सफल बनाने में राजेश कुमार, अशोक यादव, अनिल वर्मा, देवेंद्र दुबे, प्रभात पाठक, अनिल चौधरी, दिनेश पाल, संजय सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, किशन यादव, कमल किशोर गर्ग, एसके गॉड, बिन्नी सिंह, अल्का मिश्रा, स्मृति कुमारी का विशेष योगदान रहा। साथ ही सोसायटी के जयपाल सिंह, सुरजीत सिंह, मॉम्पी गुरिया आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*