राज्यमंत्री असीम अरुण ने गाजियाबाद में की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विकास भवन में बुधवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया। साथ ही वहां पहुंचे चार लोगों की समस्याएं जानी और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।
4 दिसंबर की बैठक में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत थी कि लोनी में बने नेशनल हाईवे को नाले के लेवल से नीचे नहीं बनाया गया है। सदर विधायक संजीव शर्मा ने जल निगम से संबंधित शिकायत करते हुए कहा कि पानी की टंकियों से जल सप्लाई नहीं हो रहा है। मोदीनगर विधायक डॉक्टर मंजू सिवाच ने सड़कों में गड्ढे और नालों को पक्का कराने हेतु निवेदन किया। राज्य मंत्री असीम ने तीनों विधायकों की शिकायतों से संबंधित अधिकारियों व विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नगरपालिका चैयरमैन खोड़ा-मक्कनपुर द्वारा सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराने व पेयजल आपूर्ति हेतु निवेदन किया गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, भोजपुरी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह, भाजपा महानगर महामंत्री सुशील गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष मोदीनगर विनोद वैशाली, पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जीडीए सचिव राजेश सिंह, एडीएम एल/ए विवेक मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*