राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। साढ़े पांच घंटे में 67 रचनाकारों ने बेहद अच्छे वातावरण में एक से बढ़कर एक रचना पढ़कर काव्य गोष्ठी को काव्य उत्सव बना दिया। कवि नगर रामलीला मैदान के नवनिर्मित जानकी ओडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद और आसपास के 67 रचनाकारों ने शानदार काव्य पाठ किया। सभी रचनाकारों ने साल 2024 की अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना सुनाई।
रविवार के कार्यक्रम में ऋचा सूद के लघु उपन्यास एग्रीमेंट का विमोचन भी किया गया। अध्यक्षता डॉ रमा सिंह ने की और संचालन कार्यक्रम के संयोजक राज कौशिक ने किया। विशेष अतिथियों के रूप में भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, कवि नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष चीफ सिविल वार्डन ललित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा और वरिष्ठ कवि डॉ चेतन आनंद उपस्थित रहे।
राज कौशिक के अनुसार, सभी रचनाकारों की पढ़ी गई रचनाओं को पुस्तक रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इसका विमोचन नववर्ष में 22 जनवरी को हिंदी भवन में होने वाले अगले काव्य उत्सव में होगा। जो कवि कवयित्री किसी संस्था से जुड़े हैं या नहीं जुड़े हैं, सभी ने कार्यक्रम में शिरकत की। काव्य पाठ करने वालो में सुरेंद्र शर्मा, वागीश शर्मा, संजय वर्मा, कुलदीप बरतरिया, भूपेंद्र त्यागी, गार्गी कौशिक, बृजेश तरुवर, अर्चना झा, देवेंद्र शिशोदिया, संकल्प जैन, आरपी शर्मा, कोमल वाणी, मनोज यादव आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply