राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। वरीय नागरिक सेवा संस्थान मुजफ्फरपुर का 23वां स्थापना दिवस समारोह थियोसोफिकल लाज सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चितरंजन सिन्हा ‘कनक’ ने की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु एम एस द्वारा स्मारिका पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्री कनक ने कहा कि वरीय नागरिक सेवा संस्थान सहिष्णुता, सद्भाव, समरसता तथा अनुशासन की सीख समाज के समक्ष स्थापित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य वरीय नागरिकों को ऊर्जावान बनाना है।
संस्था के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि संस्था सदैव समाज के प्रति सेवा की भावना रखती है। निकट भविष्य में संस्था हेल्थ चेकअप का आयोजन कर रही है, जिसके तहत हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा बोन डेंसिटी टेस्ट कराई जाएगी। वरीय नागरिक संस्थान द्वारा दो विभूतियों क्रमश: डॉक्टर हिमांशु तथा प्रोफेसर वेणु राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में उपस्थित श्रीमती रंजना वर्मा तथा प्रेम कुमार वर्मा ने भजन गाकर उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रीमती किरण वर्मा, प्रेम सागर प्रसाद, उमानाथ सिंह, श्री मंगल ठाकुर, रामचंद्र सिंह, दीनबंधु ठाकुर, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, श्रीमती अंजना वर्मा, श्रीमती रेणु राय, श्रीमती संगीता सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, संतोष कुमार, डॉक्टर प्रेम शरण, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, प्रियमवदा दास, ब्रह्मानंद प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply