मेवाड़ में धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑडिटोरियम में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य, कविताएं व सम्भाषणों के जरिये अपने गणतंत्र को कृतज्ञ भाव से याद किया। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया, मुख्य अतिथि अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व उपकुलपति डॉ. राकेश कुमार खांडल एवं इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने परिसर में तिरंगा फहराया।
मेवाड़ परिवार ने राष्ट्रगान गाकर देश को भावांजलि समर्पित की। जाहन्वी एंड ग्रुप, नमन, मुस्कान, आशुतोष, शिल्पी, खुशी ओझा, खुशी, साक्षी, कनिष्का, काश्वी, श्वेता एंड ग्रुप आदि विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। इस मौके पर डॉ. गदिया ने कहा कि आज शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे नवजवानों को नया भगत सिंह और महाराणा प्रताप बनाएं।
मुख्य अतिथि डॉ. खांडल ने कहा कि भारत देश नहीं राष्ट्र है। आक्रांता आए मगर वे भारत और भारतीयों पर कभी राज नहीं कर सके। हमारी संस्कृति और सभ्यता अजर अमर है। हमारे नवजवान राष्ट्र के प्रहरी बनें, इसके लिए शिक्षकों को नवीनतम प्रयास करने होंगे। मंच संचालन अमित पाराशर ने किया। इस अवसर पर मेवाड़ परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*