राज्यपाल आनंदीबेन ने फहराया तिरंगा, सीएम योगी ने बच्चों को बांटी टॉफी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानभवन के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। दौरान टैंकों, सैन्य, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस, पीएसी, एनसीसी आदि के जवानों ने सलामी दी। विधान भवन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। सीएम योगी ने बच्चों को टॉफी बांटी।
कार्यक्रम में जवानों की कदमताल और मार्च पास्ट ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। ब्रास बैंड की धुन पर जवानों के कदमताल ने उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग इस खास आयोजन का हिस्सा बने और कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण विभाग, कृषि विभाग आदि ने अपनी झांकियां निकाली। स्कूलों बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*