इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में ‘लम्हे’ आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में विदाई समारोह ‘लम्हे’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्य श्रीमती कल्पना सीजो, प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह, फाऊंडेशनल इंचार्ज श्रीमती रेखा बिष्ट एवं फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती बिंदिया चड्ढा के स्वागत एवं भारतीय संस्कृति में तेज व पवित्रता के प्रतीक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
12वीं के विद्यार्थियों को मूवी (मेमोरीज) दिखाकर जहां उनकी विद्यालय से जुड़ी यादों को ताजा किया गया, वहीं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में, नृत्य, संगीत तथा विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास किया। बीच-बीच में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रतिबिंबित करने वाली सम्मानित उपाधियां भी प्रदान की गईंI मधुकर प्रिय ने भावी हैड गर्ल तथा हैड बॉय के नामों की घोषणा की। वर्तमान हेड गर्ल तथा हेड बॉय ने भावी हेड बॉय तथा हेड गर्ल को जलती हुई मोमबत्तियां थमाकर उन्हें उनकी जिम्मेदारी तथा बड़े होने का अहसास दिलाया।
मधुकर प्रिय 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ बिताए कुछ महत्वपूर्ण पलों को याद करते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को यादगार बनाने हेतु 12वीं के विद्यार्थियों ने केक काटा। विद्यालय निदेशक पंकज जोशी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए खास निर्देश देते हुए अच्छे परिणाम की शुभकामनाएं दी। साथ ही रैंप वॉक और अनेकानेक प्रश्नों के आधार पर उन्नति पाठक को मिस आई.पी.एस तथा श्रेयांश शर्मा को मिस्टर आई.पी.एस 2024-25 चुना गयाI

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*