राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव विहंग का 11वां जन्मदिन रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विहंग गांव के रहने वाले वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हर साल किया जाता है।
पंचायती राज मंत्री कपिल मोलेश्वर पटेल ने विहंग गांव के प्रयास की सराहना की है। जिला पंचायत सदस्य विकास यादव और अमित त्यागी ने भी तारीफ की है। कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि जल निगम की तरफ से विशेष तौर पर गाँव में बोरिंग कराई जा रही है। वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है एवं अन्य सुविधाए भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
9 फरवरी को आयोजित ग्राम जन्मोत्सव में मौजूद सीमा त्यागी, डॉ सिद्दार्थ सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। देहरादून से आए बीपी शर्मा, गाजियाबाद के ज्ञान सिंह, अंजु शर्मा, गौरव बंसल तथा समीपवर्ती गाँव के प्रधान आदि गणमानय उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं के लिए पेंटिंग व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरुसकृत किया गया। साथ ही स्वास्थ कैंप, आयुष्मान योजना कैंप, वृद्धावस्था कैंप भी लगाए गए थे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट बाल चंद बंसल ने किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने ग्राम विहंग को आदर्श गाँव घोषित करने, गांव में ओपन जिम, तलाब का सौंदर्यकरण, फुटपाथ निर्माण और बेंच लगवाने की घोषणा की है।

Leave a Reply