“मैंने एक शमां जलाई है हवाओं के खिलाफ”

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के हाल में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में एक कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्वामी रामानन्द ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के तरानों पर लोग झूम उठे। ट्रस्ट के अध्यक्ष शूटर शमशेर सिंह राणा मौजूद थे।
रविवार, 9 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम का संचालन मोहन द्विवेदी ने किया। ब्रजेश तरुवर ने देशभक्ति की कविताओं से रंग भरा तो काव्य पाठ कर चंद्रभानु मिश्रा ने भी खूब सराहना बटोरी। सुरेंद्र शर्मा ने भाईचारे की नसीहत देते हुए कवि सम्मेलन को ऊंचाई पर पहुंचाया।
शमशेर राणा ने अपने लिए दो शब्द की गुजारिश अति वरिष्ठ कवि राज कौशिक से की तो उन्होंने नसीहत दी, “सियासी बस्तियां हैं ये, यहां खतरे दुतरफा हैं। नजर सांपों पे रखनी है, सपेरों से भी बचना है।” अंत में शमशेर राणा ने आवाम को संदेश देते कहा, “मेरी हिम्मत को साराहो, मेरे हमराह चलो, मैंने एक शमां जलाई है, हवाओं के खिलाफ…” और कार्यक्रम का समापन हो गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*