राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-5 स्थित पोदार लर्न स्कूल में स्प्रिंग कार्निवाल धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में विद्यालय के साथ-साथ आसपास के 17 प्ले स्कूलों के बच्चे भी शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव पंकज जोशी, प्रधानाचार्या श्रीमती अंतरा रॉय, मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति, फिल्मी गीतों एवं भक्ति संगीत पर समूह नृत्य कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। पॉटरी मेकिंग स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। रोटेटिंग सेल्फी स्टैंड पर वीडियो क्लिक करने का खासा क्रेज़ रहा। बच्चों ने टैटू मेकिंग, फेस पेंटिंग, मैजिक शो और फैमिली फन गेम्स में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मदर्स रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक माओं ने खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी माताओं को मिस्ट्री गिफ्ट्स प्रदान किए गए। विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में माय प्लेनेट, टाइनी टोज़ गार्डन, स्पार्टन, लिटिल कृष्णा, कैंब्रिज मॉन्टेसरी, लिव एंड लर्न, मिनी मिरेकल, टाइनी डिटेक्टिव, अंकुरम, हनी किड्स, लिटिल ब्लॉसम, आइकॉन, नर्चर किड्स, माय छोटा स्कूल, यूरो लोटस प्ले स्कूल आदि शामिल थे। आयोजन को सफल बनाने में आरती राय, ऑस्टिन जॉनसन, ऋतू राघव, संजू सिंह, प्रियंका, मानवी, स्मिता, नीनू, सुलोचना रोज, आस्था, रेणु, निकिता, पूजा, नितिन, देवेंद्र सहित कई शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply