राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। स्वामी भास्करानंद वेदिक्योर सेंटर शास्त्री नगर में पर्यावरण प्रेमी बिश्नोई समाज द्वारा सभी की सुख शांति के लिए यज्ञ एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यावरण रक्षा कार्यक्रम सुचारु रूप से चलाने के लिए बिश्नोई मंच का गठन भी किया गया। मंच का अध्यक्ष अनिल बिश्नोई को सर्वसम्मति से चुना गया है।
रविवार, 2 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में नेचुरोपैथ और हवन के महत्व को अनेक वक्ताओं द्वारा समझाया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता आर. के. बिश्नोई व और अन्य लोगों में देवेन्द्र बिश्नोई, निर्मल बिश्नोई, समीर बिश्नोई, राजेश बिश्नोई, पंकज बिश्नोई और संजय बिश्नोई उपस्थित रहे।

Leave a Reply