राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुन्धरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चार दिवसीय अभिव्यक्ति-2025 का रंगारंग शुभारम्भ हुआ। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया व निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे व श्वेत कबूतर उड़ाकर वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्रों ने मशाल मार्च निकाला।
उल्लेखनीय है कि चार दिन चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैंकड़ों विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉ. अशोक कुमार गदिया ने बताया कि छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए मेवाड़ का प्रयास है कि उनके इंस्टीट्यूशंस के छात्र भारतीय संस्कारों से सराबोर होकर समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करें और जीवन में कामयाबी हासिल करें।
मेवाड़ अभिव्यक्ति 2025 के प्रथम दिन छात्रों की मूट कोर्ट वाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विधि विभाग की 19 टीमों के 57 विद्यार्थियों ने देश के नामचीन मुकदमों के प़क्ष-विपक्ष में अपने दमदार तर्क प्रस्तुत किये। निर्णायक मंडल में रिटायर्ड जज समरपाल सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वकील चौधरी रबिन्द्र सिंह और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ ला एंड लीगल अफेयर्स के निदेशक डॉ. अनिरुद्ध राम शामिल रहे। कल यानी मंगलवार 04 मार्च को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विद्यार्थियों की अनेक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने छात्रों को सफलता का आशीर्वाद दिया है।

Leave a Reply