राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अलीगढ़। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। दूल्हों की बरात गृह निर्माण समिति कन्या इंटर कॉलेज बेला विष्णुपुरी से चली तो नर नारी, बच्चे, वृद्ध सभी की आंखें चौंधियां गईं। सभी उत्साहित थे। जगह-जगह तोरण द्वारा बनाए गए थे, फूलों की बारिश हुई। बैंड बाजों की धुन पर लोग खूब थिरके। अगुवाई करते स्वयं श्री भक्त हनुमान सभी का मन हो रहे थे।
भव्य बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड पहुंची, जहां सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक विवेक बंसल और खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवानदास सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वर-वधुओं के फेरे कराए गए। खुर्जा के डीसी गुप्ता कांटे वाले संग सरिता रानी गुप्ता, राजेश अग्रवाल संग श्वेता अग्रवाल तथा अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने कन्यादान की रश्म पूरी की और उपहार प्रदान किए।
डी के गुप्ता के अनुसार, समिति ने नवदंपति को गृहस्थी के सभी सामान दिए। साथ ही प्रीति भोज का आयोजन किया। समारोह में महापौर प्रशांत सिंघल की माता सुनीता सिंघल व पत्नी पूजा सिंघल भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समिति के संस्थापक एवं सचिव चंद्र मोहन मित्तल, अध्यक्ष अशोक गर्ग “ठेकेदार”, संयोजक प्रदीप गुड्डू, चेयरमैन सौरभ बाल जीवन, राष्ट्रीय उप सचिव विनय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप ख्यालीराम, उप संयोजक मन मोहन मित्तल, संगठन मंत्री डीके अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ सचिव हरिओम वार्ष्णेय एडवोकेट, प्रचार सचिव वीरेश कुमार एडवोकेट, ऑडिटर डॉक्टर अनिल वार्ष्णेय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इनके अलावा समिति के संरक्षक हरिशंकर अग्रवाल, आईटी प्रभारी नितिन स्वरूप, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन अंकुर मित्तल, महिला शाखा से श्रीमती आकांक्षा मित्तल एवं खुर्जा से जिला अध्यक्ष बुलंदशहर डीसी गुप्ता कांटे वाले, जिला उपाध्यक्ष बसंत कानोडिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता रानी गुप्ता, ऑडिटर राजेश अग्रवाल, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, श्रीमती नेहा अग्रवाल, खुर्जा नगर उपाध्यक्ष नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स, श्रीमती आरती बंसल, खुर्जा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अंजना सिंघल, श्रीमती दीप्ति सिंघल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट ममता अग्रवाल, संरक्षक प्रदीप पंडित पत्रकार, संरक्षक डॉक्टर साधना अग्रवाल, संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, संरक्षक किशन पाल सिंह भाटी, मोहित कौशिक, सौरभ प्रकाश गोड़, रामकिशन अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply