अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुष्ठ आश्रम की महिलाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन मानव उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने कुष्ठ आश्रम जाकर महिलाओं को जागरूक व सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान किस तरह स्वच्छ एवं स्वस्थ रहना है, इसकी पूरी जानकारी दी। आश्रम की सभी महिलाओं को खाद्य सामग्री, सेनेटरी पैड एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत कुष्ठ आश्रम की सभी महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खुद को मजबूत बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर हिमांशी शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमारी संस्था की कोशिश होगी कि हम महिलाओं को स्वच्छ, स्वस्थ एवं मजबूत बनाएं। नारी स्वस्थ्य रहेगी तो समाज भी मजबूत होगा। और जब समाज मजबूत होता है तो देश तरक्की करता है।
कार्यक्रम में साधना सिंह, राविया, राधा चौधरी, पूनम मिश्रा, सुचेता सिंह, बबीता चौधरी, सुमन शर्मा, रेखा चौधरी, हेमलता सिंह, शकुंतला रानी आदि उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*