दुलारी समिति ने महिलाओं को उपहार दे मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। लाजपतनगर साहिबाबाद स्थित दुलारी सामाजिक सेवा समिति के कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति ने उन महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया, जो निम्न वर्ग से हैं और परिवार व समाज के लिए जीती हैं।
समिति की सचिव मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था कर्मठ महिलाओं के साथ खास स्नेह रखती है। समय-समय पर इन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करती रहती है। साथ ही जरूरत के मुताबिक आर्थिक सहायता भी की जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है।
मीनाक्षी शर्मा के अनुसार, शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के लिए करीब एक महीने से तैयारी चल रही थी। इसके लिए समिति की सदस्य राधिका शर्मा, स्मृति आरोड़ा, रिम्पी विश्नोई, आरती रंजन एवं शिल्पी विश्नोई लगातार कार्य करती रही हैं। इनके प्रयास से ही आज जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, वे उम्र के अंतिम दौर में भी घर, परिवार व समाज की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं। इनमें शारदा देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी अग्रवाल, बीना देवी आदि शामिल हैं। दुलारी समिति इन्हें सैल्यूट करती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*