गाजियाबाद: फैक्टरी में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम दतैड़ी स्थित नॉर्थ ईस्टर्न प्रा. लि. फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह-सुबह बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया। एक व्यक्ति घायल था, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार, 28 मार्च की सुबह करीब चार बजे का है। थाना भोजपुर पुलिस को साढ़े पांच बजे सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुर्घटना में मोदीनगर निवासी योगेन्द्र, भोजपुरी निवासी अनुज और जेवर निवासी अवधेश की मौत हो चुकी थी और लकी नामक एक व्यक्ति घायल था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है।
फैक्टरी में काम करने वालों के अनुसार, फैक्टरी में लोहे का रोल बनाया जाता है और उस पर प्लास्टिक चढ़ाने का काम किया जाता है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया। उसके बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता करने में लगी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*