अरुण कुमार को ‘उत्तर प्रदेश गौरव’ सम्मान से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रवादी संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ ने शहीद दिवस के अवसर पर नोएडा के पर्यावरण रक्षक, वन हितैषी एवं जनसेवक अरुण कुमार को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा है। यह कार्यक्रम 23 मार्च को वसुंधरा सेक्टर 16 में आयोजित किया गया और इस अवसर पर संगठन ने कई अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया है।
संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामेन्द्र सिंह ‘रोमी’ ने बताया कि अरुण कुमार नेचर लवर्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत कार्य कर चुके हैं। ‘सैल्यूट तिरंगा’ लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करता रहता है। इससे लोगों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*