इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने मारी बाजी

राष्ट्रीय जनमोर्चा सम्वाददाता

गाजियाबाद। आज के बच्चे कल देश की सीमा और समाज के प्रहरी बनते हैं। संस्कार, अनुशासन और टीम भावना ही एक अच्छे नागरिक का निर्माण करती है। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में ‘बैंड ओ मेनिया‘ प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि सुश्री मीरा पेंटल ने उक्त उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता भले ही साज बजाने की हो, लेकिन यह हमारे सधने की प्रथम सीढ़ी है।

प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन स्कूलों की बैंड टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पहला स्थान एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा ने हासिल किया है। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित शाखा में पुरस्कार वितरण करते हुए विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर तरुण मदान ने कहा कि सेना में बैंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युद्ध काल में बैंड के जरिए ही सैनिकों को युद्ध के लिए प्रेरित किया जाता है।

शिक्षाविद संतोष ओबरॉय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में देश भावना जागृत करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। सेना और जवानों के प्रति हमारा जज्बा आजादी के सात दशक बाद भी जस का तस बना हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर जुटने वाली भीड़ इसका प्रमाण है। निर्णायकों में पूर्व डीआईजी वी. के. शेखर, संगीतज्ञ ऋत्विक दास भी शामिल थे। स्पर्धा में दूसरा स्थान सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल एवं डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से हासिल किया। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्पर्धा में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, रैली इंटरनेशनल स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, के. आर.एम. स्कूल, सी. एस.एच.पी. पब्लिक स्कूल की टीम ने भी हिस्सा लिया। स्कूल चेयरमैन रो. डॉ. सुभाष जैन, डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. माला कपूर, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मंगला वैद ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर रो. बबीता जैन, प्रवीण कुमार, आलोक यात्री समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*