राष्ट्रीय जनमोर्चा सम्वाददाता
गाजियाबाद। प्राइवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन एवं एससीआई -आई.वी.एफ हॉस्पिटल नोएडा द्वारा यूनिक इंटरनेशनल स्कूल कैम्पस राज चोपला मोदीनगर में निःसंतान दंपतियों के लिए एक फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 55 निःसंतान दम्पति की फ्री जांच की गई और उन्हें परामर्श दिया गया। इनमें से 10 पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी पाई गई और 15 महिलाओं में अंडाणुओं की कमी पाई गई।
आई.वी.एफ विशेषज्ञ डॉ शिवानी गोर ने बताया कि वर्तमान में 50 फीसदी पुरुष ऐसे हैं, जिनमे शुक्राणु बहुत कम हैं या है ही नहीं। सम्पूर्ण विश्व में यह चिंता का विषय है। आज के कैम्प में जिन लोगो की जांच की गई, उनमे 20 फीसदी पुरुष ऐसे थे, जिनमें शुक्राणु थे ही नहीं। ऐसे लोगों में बच्चा पैदा करने की क्षमता नगण्य होती है। डॉ गोर ने बताया कि ये समस्या आज पूरे विश्व के लिए बन चुकी है। इस पर डब्ल्यूएचओ भी चिंता व्यक्त कर चुका है। पहले जिन पुरुषों के स्पर्म में दो करोड़ शुक्राणु होते थे, उन्हें स्वस्थय माना जाता था पर अब यह संख्या डेढ करोड़ कर दी गई है। डॉ शिवानी ने बताया कि SCI IVF हॉस्पिटल नोएडा 8 वषों में विश्व के 55 देशों में 2000 से अधिक बच्चे IVF तकनीक द्वारा जन्म ले चुके हैं। अब यह तकनीक सस्ती और शुलभ हो चुकी है, ताकि कमजोर परिवार भी इस तकनीक का लाभ ले सके। बस जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन की, इसलिए हम प्राईवेट चिकित्सक मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसके शर्मा और उनकी पूरी टीम का सहयोग लेकर सम्पूर्ण भारत में जगह-जगह जाकर लोगों का कैम्प के जरिये मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर पीसीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसके शर्मा, यूनिक ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ सुधा सिंह, डॉ जमील खान, डॉ संजय सिंह, डॉ सुनील उपाध्याय, डॉ जुबेर त्यागी, डॉ रेखा सिंह, डॉ विनीत आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply