राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन स्थित ट्रू मीडिया स्टूडियो में रविवार को आयोजित साहित्यिक सन्ध्या में 65 रचनाकारों को सम्मानित एवं सुविख्यात दोहाकार डॉ. मनोज कामदेव के नवीनतम दोहा संग्रह ‘एक लिफ़ाफ़ा धूप’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ दोहाकार नरेश शांडिल्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित साहित्यकार मनोज अबोध उपस्थित रहे।
विशेष अतिथियों में ऑल इंडिया रेडियो नई दिल्ली के सहायक निदेशक राम अवतार बैरवा, कवयित्री अलका शर्मा तथा कवि डॉ. चेतन आनंद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ट्रू मीडिया के संपादक ओम प्रकाश प्रजापति ने सभी अतिथियों का हृदयस्पर्शी शब्दों से अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें शॉल, तुलसी का पौधा तथा ‘साहित्य साधक सम्मान–2025’ से सम्मानित किया।
सभी अतिथियों ने डॉ. मनोज कामदेव के नवीन दोहा संग्रह ‘एक लिफ़ाफ़ा धूप’ की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समकालीन दोहाकारी परंपरा में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के 65 कवि एवं कवयित्रियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और विविध विषयों पर प्रभावी काव्य पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मंच संचालन ममता लड़ीवाल ने करते हुए समूचे माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा। डॉ. मनोज कामदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply