पहलगाम नरसंहार पर लखनऊ के पत्रकारों ने जताया शोक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 बेकसूर लोगों की हत्या को लेकर बुधवार को Annexi मीडिया सेंटर लाल बहादुर शास्त्री भवन में एक शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों ने सरकार से मांग की है कि जो भी आतंकी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।
मीडिया सेंटर में शोक सभा में आए पत्रकारों में घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है। मारे गए बेकसूर व्यक्तियों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासनिक सलाहकार शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इन आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि सरकार इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आतंकियों को सबक सिखाए।
शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार उमेश चंद्र मिश्रा, आकाश शेखर शर्मा, अजीत कुमार सिंह, हरजीत सिंह बाबा, प्रदीप उपाध्याय, के विक्रम राव, मिथिलेश तिवारी, उमाकांत बाजपेई, कृष्णानंद मिश्रा, अंकुल वर्मा, अमन अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, अश्वनी कुमार, अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*