राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार में उत्तरांचल क्लब वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को पहलगाम में हुए आंतकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले संस्था के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
रविवार, 4 मई को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएस मनराल, रोशन लाल नौटियाल, केएन डंगवाल, सुभाष खंडूरी, गामाराम रतूड़ी, मुकेश खंतवाल, बलजीत सिंह रावत, सुंदरलाल गॉड, महिपाल सिंह रावत, धनराज सिंह नेगी, संजय सिंह राणा, हिमांशु बर्थवाल, विनय पडियार, रोशन नौटियाल, सुनील गॉड व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply