राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली स्थित श्री चित्रगुप्त पार्क में रविवार को भगवान चित्रगुप्त पूजा स्थल पर ‘चित्रगुप्त चूल्हा’ का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर पचासों कायस्थ परिवार एकत्रित हुए। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों में हलवा और खिचड़ी का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह प्रथम रविवार को ‘चित्रगुप्त चूल्हा’ के तत्वावधान में यह आयोजन किया जाता है। दूसरे महीने के रविवार, 4 मई को आयोजित कार्यक्रम समृद्धि श्रीवास्तव के सौजन्य से उनके जन्मदिन पर किया गया। समृद्धि ने इसके लिए आभार जताते हुए कहा कि आज हमारा जन्मदिन जरूरतमंदों को भोजन कराने और श्री चित्रगुप्त भगवान के आशीर्वाद से विशेष बन गया। नई पीढ़ी को चाहिए कि वह इस तरह की एक नई सोच के साथ विशेष दिन मनाए, जिससे सामाजिक रूप से कायस्थों की स्वीकार्यता और बच्चों में भगवान श्री चित्रगुप्त की भक्ति भाव बढ़ती रहे।
कार्यक्र का शुभारंभ चित्रांश विनोद श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपने साथियों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके लिए उन्हें साल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीदी मां मंजू कुलश्रेष्ठ, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, मंजू कुलश्रेष्ठ, जया श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, श्रुति सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, राजीव कांत, प्रशांत सक्सेना, गोपाल सक्सेना, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, वीबी सक्सेना, राजीव रंजन, अभय सक्सेना, दीपक वार्ष्णेय, विकास सक्सेना, शरद जौहरी, राकेश दादरी, प्रभात सक्सेना, आनंद वर्मा आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply