नागरिकों की भूमिका भी सुरक्षाबलों जितनी महत्वपूर्ण: आशीष पटेल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सेक्टर- 8 सिद्धार्थ विहार स्थित ईसरवती काम्पलेक्स में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह बैसला ने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री आशीष पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सरकार व सुरक्षाबलों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों की भूमिका भी सुरक्षाबलों जितनी महत्वपूर्ण होती है। ऐसी स्थिति में पूरे समाज को एकजुट होकर सामना करना होता है।
शुक्रवार, 9 मई को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल गाजियाबाद पहुंचे थे। उन्होंने यहां अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह बैसला के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए भारत पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी को बहुत सर्तक और सचेत रहकर सेना का मनोबल ऊंचा रखना है। युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए हम लोगों को हमेशा जागरूक रहना है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए पहले से तैयारी जरूरी है।
इसके बाद दोनों नेता क्रांति नायक अमर शहीद धन सिंह कोतवाल के शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेरठ रवाना हो गए। गाजियाबाद के कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव, राम किशन प्रधान, बाबू राम बैसोया, मामा प्रताप यादव, अनिल भडाना, सुरेश गुरू, राम गोपाल, हरिओम बैसला, सुमित बैसला, मोहित बैसला, डा. मोहम्मद खालिद, यशपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष बदायूँ नदीम अशरफ, शेलेन्द्र यादव, मंगत सिंह प्रजापति, विनोद कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेरठ संवाददाता के अनुसार, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव अजित सिंह बैसला भी मेरठ पहुंचे थे। वहां ग्राम पांचली खुर्द स्थित ‘1857 के क्रांति नायक शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा पर दोनों नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया और स्थानीय मुद्दों एवं जनसरोकार से जुड़े विषय पर हुए संवाद में शामिल हुए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*