गाजियाबाद की शिक्षाविद् वीणा सक्सेना व कवि विष्णु सक्सेना नेपाल में सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सरस्वती राजनारायण प्रतिष्ठान व साहित्य संवर्धन समिति नेपाल द्वारा सीता नवमी के पावन अवसर पर जनकपुर धाम नेपाल में 6 मई को अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेपाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, दिल्ली व बंगलादेश के कवियों ने सिरकत की और नेपाली, हिंदी व अवधी भाषा में उनकी कविता पाठ को खूब सराहा गया। इस अवसर पर गाजियाबाद के वरिष्ठ कवि विष्णु सक्सेना को अष्टावक्र प्रज्ञा सम्मान व वरिष्ठ शिक्षाविद् वीणा सक्सेना को जानकी मेघा सम्मान से नवाजा गया।
कवि सम्मेलन का संचालन रेखा राय ने किया। अगले रोज रामचरित मानस में सामाजिकता विषय पर विद्वानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के अंत में कवियों व विदुषियों को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र व अंग वस्त्र पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। सीतामढ़ी की सावित्री मिश्रा को जानकी मेघा सम्मान से सम्मानित किया गया। समिति के संयोजक अजय कुमार झा ने सभी आमंत्रित विद्वानों का धन्यवाद किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*