समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया व अ.भा.चि. कायस्थ महासभा ने निकाली ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) एवं अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सेना के सर्वोच्च सम्मान में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया। यात्रा का नेतृत्व एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने किया। उन्होंने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। देश की तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोहा मनवाते हुए पाकिस्तान में बैठे तमाम आतंकियों व उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।
रविवार, 18 मई को छपरौला स्थित गिरधरपुर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर आयोजित की गई। इस बीच देशभक्ति की गीतों के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा से पहले दोनों संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। एसकेएफआई के प्रदेश सचिव एवं अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सेना के शौर्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सैनिकों के सर्वोच्च सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार जताया।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य शरद चन्द्र ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश की सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले का बदला लेते हुए अपने शौर्य व पराक्रम का परिचय दिया है। भारतीय सेना के सम्मान में अन्य संस्थाओं व संगठनों को भी तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे जो जवान शहीद हुए हैं, उनको नमन! सीमावर्ती गांवों में हमारे कुछ नागरिक भी पाकिस्तानी सेना व आतंकियों के शिकार बने हैं, जिनमें बाल, युवा, वृद्ध एवं महिलाएं सभी शामिल हैं। उन सभी के प्रति हम अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
तिरंगा यात्रा में एक तरफ जहां भारत की एकता- अखंडता की झलक दिखी, वहीं युवाओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाकर सभी में देशभक्ति का जोश जगाया। कार्यक्रम में तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार चौहान एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव पूजा चौहान, अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष शरद चन्द्र श्रीवास्तव, संस्था के उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सचिव विनय कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक डा. बृजकिशोर कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव, बिन्नी श्रीवास्तव, सचिव संजय लाल श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, रामनरेश लाल श्रीवास्तव, अंकित, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सलोने श्रीवास्तव, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, रीना कुलश्रेष्ठ, विनीता श्रीवास्तव,खुशबू श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*