जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। छपरौला स्थित चित्रगुप्त मंदिर कन्हैया कुंज में पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थ एकता पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और साथ ही संगठन की असली ताकत है। इसी लगन और निष्ठा से संगठन को मजबूत मुकाम मिलता है। हम सभी को इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम करने की जरूरत है। कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शरद चन्द्र ने भी बैठक का संबोधित किया।
रविवार, 18 मई की शाम आयोजित बैठक से पहले चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद असहाय महिलाओं, बुजुर्गों, निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग करने, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने व संगठन को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सचिव विनय कुलश्रेष्ठ, स. मंत्री संजय लाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव बिन्नी कुमार श्रीवास्तव, ऑडिटर डा. बृजकिशोर कुमार श्रीवास्तव, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, राजन कुमार श्रीवास्तव, रामनरेश लाल श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रीना कुलश्रेष्ठ, विनीता श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, खुशी श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*