पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान का समापन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिशताब्दी समारोह श्रृंखला का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक संगठनों के अलावा बीजेपी के कई पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप रहे।
श्री कश्यप ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर न्याय और त्याग की मूर्ति थीं। उन्होंने समाज में नारी सशक्तिकरण और जनहितकारी कार्यों के जो मानक स्थापित किए, वह आज भी प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज हम समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए कटिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य राखी त्यागी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी महानगर अध्यक्ष (गाजियाबाद) मयंक गोयल उपस्थित रहे। रेखा त्यागी ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को जहां समाज के लिए सेवा, न्याय और कल्याण का प्रतीक बताया, वहीं श्री गोयल ने गैर सरकारी संगठनों (NGO) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सामाजिक संगठनों की सहभागिता अहम है। हम सभी को अहिल्याबाई होल्कर जी के मूल्यों को आत्मसात कर जनकल्याण के कार्यों को और आगे बढ़ाना चाहिए।”
कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर अहिल्याबाई होल्कर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गाजियाबाद के बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें 8-15 वर्ष आयु वर्ग में तनु और 16-25 वर्ष आयु वर्ग में रोहित, वैष्णवी तोमर और मीनाक्षी शामिल रहीं। साथ ही समाज कल्याण, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप, अति विशिष्ट अतिथि राखी त्यागी और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, मुस्कुराहट एक नई सोच फाउंडेशन के ठाकुर नरेश कुमार और अन्य एनजीओ से शैली सेठी, नीलम शर्मा, ज्योति तोमर, निभा श्रीवास्तव, दिवेश शर्मा, मंजू सिंह, विनोद सक्सेना, काजल छिब्बर, गुड्डू यादव, ऋचा बल्लभ, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, रचना शाही, ज्योति चौहान, सुषमा गंगवार, प्रियंका, पुष्पा राजपूत, सुदर्शन, नीरज आदि को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर मुख्य संयोजक बॉबी त्यागी, सचिन डेढ़ा, अनीता शर्मा, गौरव चोपड़ा, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, सुरेन्द्र नागर, सुधीर त्यागी, बलराम रावल, संदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, राजेश त्यागी, बलराम रावल, संजीव चौधरी, कुलदीप त्यागी, संदीप चौधरी, इंदु जौहरी, रनिता सिंह, ऋचा भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*