इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने सीखे हुनर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में 11 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने कई हुनर सीखे और जीवन में आगे बढ़ने के लिए तमाम जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, मस्त और व्यस्त रखने के गुण भी बताए गए।
19 मई से 30 मई तक आयोजित समर कैंप (अभिव्यक्ति) में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चे शामिल रहे। बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आकर्षक गतिविधियों जैसे- बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, शतरंज, कैरम, ड्राइंग एवं पेंटिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ताइक्वांडो, फूड क्राफ्ट, बोर्ड मेकिंग, स्केटिंग्स, फोटोग्राफी, फन विद मैथ, इंडियन डांस, वेस्टर्न डांस, योगा, एरोबिक्स तथा वेब डिजाइनिंग एवं मूवी मेकिंगआदि गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने खूब आनंद लिया और बहुत कुछ सीखा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*