मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राष्ट्र को समर्पित देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया है। यह कार्यक्रम शनिवार, 31 मई को गाजियाबाद में नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया था।
उल्लेखनीय है बीजेपी द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिशताब्दी समारोह श्रृंखला का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक संगठनों के कई पदाधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य राखी त्यागी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी महानगर अध्यक्ष (गाजियाबाद) मयंक गोयल उपस्थित रहे। जितेन्द्र बच्चन ने सम्मान देने के लिए मंत्री महोदया एवं बीजेपी के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।
कार्यक्रम में समाजिक चिंतक जितेन्द्र बच्चन के अलावा ठाकुर नरेश कुमार, शैली सेठी, नीलम शर्मा, ज्योति तोमर, निभा श्रीवास्तव, दिवेश शर्मा, मंजू सिंह, विनोद सक्सेना, काजल छिब्बर, ऋचा बल्लभ, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, सुषमा गंगवार, प्रियंका, पुष्पा राजपूत, सुदर्शन, आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के महानगर मुख्य संयोजक बॉबी त्यागी, सचिन डेढ़ा, अनीता शर्मा, गौरव चोपड़ा, गुंजन शर्मा, विनोद कसाना, सुरेन्द्र नागर, सुधीर त्यागी, बलराम रावल, संदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, राजेश त्यागी, बलराम रावल, संजीव चौधरी, कुलदीप त्यागी, संदीप चौधरी, इंदु जौहरी, रनिता सिंह, ऋचा भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*