राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जगदीश नगर में सुभाष युवा मोर्चा ने क्रांतिकारियों, शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मोर्चा के संयोजक सतेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र सिंह लाहडी, सुखदेव, असफाक उल्ला खां जैसे शहीदों व क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने में लगा हुआ है।
रविवार, 1 जून को आयोजित कार्यक्रम में श्री यादव ने शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। वरिष्ठ समाजसेवी अमर दत्त शर्मा गुरुजी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से बना यह संगठन भारत के सभी क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी देशभक्तों की जीवन गाथा को आम लोगों के सामने लाता रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष युवा मोर्चा का निरंतर प्रयास एक दिन भारत के सभी लोगों में क्रांतिकारियों के आदर्शों को पैदा कर देगा और विश्व पटल पर ऐसे भारत का उत्कर्ष होगा जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
स्थापना दिवस समारोह को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के डीसी माथुर, सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनोज कुमार शर्मा होदिया, विनोद अकेला, प्रितपाल खोसला, अनिल मिश्र, राजीव गौतम आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में हरिशंकर वर्मा, राजेश्वर यादव, सियाराम यादव, दिग्विजय सिंह, जेपी यादव, संजय श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, गणेश शर्मा, रंजीत शर्मा, राजेश यादव, राजीव गौतम, गोपाल सिंह, सुनील दत्त, अनिल सिन्हा, दीपक वर्मा, गौरव सूर्यवंशी, विनोद अकेला, प्रभा शंकर, मुनेश कुमार अग्रवाल, श्यामवीर यादव, सुजीत तिवारी, पन्नालाल प्रसाद, सत्यम अग्रवाल, रजनीश कुमार द्विवेदी, राजेंद्र कुमार गौतम, मनोज शर्मा, बबीता डागर, सुहानी अग्रवाल, रोहित कसाना, अभिषेक मणि, सुरेश यादव, राम अवतार यादव, अभिनंदन तिवारी, कमल यादव, योगेंद्र कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply