फिल्म ‘ लव यू टर्न ‘ का ट्रेलर लांच, 22 को होगी रिलीज

अमित मिश्रा, मुम्बई
कई टीवी सिरियल्स और काफी फिल्मों में काम कर चुके रुस्लान मुमताज और नागिन-3 दिव्या दृष्टि जैसे मशहूर सीरियल्स में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अद्विक महाजन अब एकसाथ फिल्म ‘ लव यू टर्न ‘ में नजर आएंगे। जिसका ट्रेलर हाल ही में एक शानदार इवेंट में लांच हुआ।
सीरियल कुंडली भाग्य की खलनायिका रूही चतुर्वेदी, जिनके नापाक साजिशों से उनके फैन्स उबरना ही नहीं चाहते, वे अब इस फिल्म में भी अपनी अदाओं का जाल फैलानेवाली हैं। साथ ही साथ मॉडलिंग के गलियारों से बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदम रख रही हैं नवोदित अदाकारा मॉडल और एक्ट्रेस पूर्वा राणा भी फिल्म का अहम हिस्सा होंगी।
फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है। जहां चारों के दिल के तार एक दूसरे से जुड़े हैं। अब किसके दिल का कनेक्शन कब अपने प्यार को छोड़ कहीं और जुड़ जाता हैं और प्यार यू टर्न ले लेता है यह फि़ल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा। फिल्म को ‘द वन वल्र्ड इंटरनेशनल फिल्म्स ‘ के बैनर तले बनाया गया है, जिसे डायरेक्ट किया हैं हरीश राउत ने तथा इसके प्रोड्यूसर हैं संदीप वर्मा और आनंद ठाकोर। फिल्म में 6 गाने हैं, जिसे गाया है मोहित चौहान, जुबिन नौटियाल, पलक मुछाल और अदिति पॉल ने। फिल्म का संगीत अपने आप में काफी कमाल का है। फिल्म 22 नवम्बर 2019 को रिलीज होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*