राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो प्रमुख
– 628वें कबीर प्रकट महोत्सव के अवसर बड़ी खाटू में आयोजित होगा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम
– 10 जुलाई को ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ और 11 जुलाई को ‘विश्व शांति संत कबीर कीर्ति स्तंभ’ का होगा शिलान्यास
नागौर। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान 11 जुलाई को देश की 100 प्रतिभाओं को अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्टता के लिए उन्हें सर्वोच्च सम्मान ‘कबीर कोहिनूर’ अवार्ड प्रदान करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज होंगे। उनके साथ मठ एवं आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नानक दास जी महराज द्वारा सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
भारत भूषण डॉ. नानक दास जी महराज के अनुसार, राजस्थान के नागौर जिला स्थित बड़ी खाटू में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान द्वारा 628वां कबीर प्रकट महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन 10 जुलाई को ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ और 11 जुलाई को ‘कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘विश्व शांति संत कबीर कीर्ति स्तंभ’ का भी शिलान्यास करेंगे, जो अध्यात्म के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को डॉ. नानक दास जी महराज ने बताया कि भारत का बड़ी खाटू प्रथम रेलवे स्टेशन होगा, जहां ‘विश्व शांति संत कबीर कीर्ति स्तंभ’ का शिलान्यास एवं ‘कबीर कोहिनूर सम्मान’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आमंत्रित कुल 65 प्रतिभाओं को ‘कबीर कोहिनूर’ अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल, कई केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व अन्य गणमान्य को आमंत्रित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में मगहर आचार्य महंत विचार दास साहेब, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज, देवरी धाम पीठाधीश्वर महंत श्री रमैया दास जी महाराज, स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज, बौद्ध धर्म गुरु भंते प्रज्ञा सार, धर्म गुरु मौलाना कौकब मुजतबा, जैन धर्म गुरु विवेक मुनी जी महाराज और मुंबई से महामंडलेश्वर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के अलावा, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र बच्चन, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक कृष्ण भगत रसखान से सम्मानित उस्ताद डॉ मुस्तफा हुसैन, अंतर्राष्ट्रीय संतूर वादक नवाब खान, भजन गायक पद्मश्री कालूराम बामनिया आदि समारोह में उपस्थित रहेंगे।


Leave a Reply